युवराज दत्त महाविद्यालय की टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने निर्धन लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों शिक्षकों एवं श्री महा लक्ष्मी नारायण इंडस्ट्री एलआरपी. रोड लखीमपुर के सहयोग से निर्धन एवं निराश्रित लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए गए l
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों व एनएसएस. स्वयंसेवकों के साथ छाउछ ग्राम सभा क्षेत्र में स्थित ईट भट्टा पर रहने वाले जरूरतमंद गरीब लोगों को चिन्हित किया और आज गुरुवार 26 दिसंबर को सभी जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए l इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. अजय आगा, डॉ. ज्योति पंत, डॉ. डीके. सिंह, डॉ. नूतन सिंह, हुकुम अग्रवाल व रमेश सिंह सहित टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने उपस्थित रहकर कंबल वितरित किए l
कंबल वितरण के पहले ईट भट्टा पर काम करने वाले गरीब लोगों को महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा गर्म ऊनी कपड़े प्रदान किए गए थे, इसके साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थी शिक्षकों और समाजसेवियों के सहयोग से ईंट भट्टा पर रहने वाले गरीब लोगों के बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाते हैं,जिससे 18 बच्चे नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ll
रिपोर्ट : मो० तलहा हसन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश.
No comments