उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर के युवराज दत्त महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरानुशासनिय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में हुआ कार्यक्रम का आयोजन..
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के युवराज दत्त महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरानुशासनीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन समापन समारोह में आज 15 दिसंबर 2019 को समापन के अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयाग के डॉ. विनम्र सेन सिंह ने रीतिकालीन साहित्य को जनविरोधी कहना ऐतिहासिक भूल है l इस साहित्य में संगीत कला श्रंगार और लोक संस्कृति की समवेत और अस्मिता परक प्रस्तुति है l
रीतिकाल में कवियों की रचनाओं में गहन सामाजिक चिंताएं हैं, यह भक्ति युक्त से लेकर रीतियुग तक भरपूर दिखाई देता है l इसी क्रम में डॉ. पुनीत बिसारिया ने हिंदी साहित्य के इतिहास में नए नामकरण की प्रस्तावना की तथा वार्षिक सात्विक गायक और आहार विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा विशेष तौर से रेखांकित किया कि उत्तर मध्यकालीन कवि केशव हृदयहीन नहीं थे l बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. मुन्ना तिवारी ने उत्तर मध्यकाल में आलोचना दृष्टि के भटकाव की चर्चा की और साथ ही रीतिकालीन आचार्यों द्वारा हिंदी का निजी काव्यशास्त्र रचा गया, उसकी विवेचना की l समापन सत्र में शोध वाचन अंतर्गत डॉ. माधव प्रसाद चतुर्वेदी ने उत्तर मध्यकालीन भारतीय संगीत में आए अनेक परिवर्तनों पर अपना शोध प्रस्तुत किया l
इसी क्रम में डॉ. विशाल द्विवेदी ने अंतर्मन के भीतर के सुंदर तत्व को शोध पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया l जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से पधारे डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने अंग्रेजी के दबाव में आगे बढ़ते रहें, जिसका परिणाम यह रहा कि ऐतिहासिक परिस्थितियों में हमें उस रूप में निर्मित किया गया जो हम नहीं चाह रहे होंगे
l संगोष्ठी के समापन सत्र में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सदानंद गुप्त काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के वरिष्ठ प्रो. अनूप तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त आचार्य प्रो. रामदेव शुक्ल ने संपूर्ण गोष्ठी के दौरान उठाए गए विभिन्न विषयों पर प्रश्नों के समाधान प्रस्तुत किए और मध्यकालीन भारत में हिंदी साहित और सौंदर्य दृष्टि का अस्मिता संघर्ष विषय पर विस्तृत रूप पर चर्चा के लिए कार्यशाला व्याख्यान एवं इसी प्रकार की संगोष्ठी यों की आवश्यकता पर बल दिया l
हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ सत्यम दुबे ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र का संचालन करते हुए विभिन्न सत्रों में शोधपत्र विशिष्ट व्याख्यान अध्यक्षीय व्याख्यानों की आख्या प्रस्तुत की l राष्ट्रीय संगोष्ठी के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. डीएन. मालपानी ने संगोष्ठी की सहयोगी संस्था उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का आभार प्रकट किया तथा आए हुए अतिथि विद्वानों शिक्षकों एवं शोधार्थियों का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया l
रिपोर्ट : मो. तलहा हसन
No comments