News

यूपी के जनपद सोनभद्र रेणुकूट पुलिस ने 6 दिसंबर को लेकर किया फ्लेग मार्च

सोनभद्र रेणुकूट चौकी क्षेत्र में आज दिनांक 5 दिसंबर को समय करीब 5:00 बजे 6 दिसंबर को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है यूपी के सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है वहीं पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजार में क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश राय के नेतृत्व में थाना पिपरी प्रभारी अजय नारायण तिवारी व रेणुकूट चौकी प्रभारी अंजनी राय के साथ मुख्यालय से आई फोर्स ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे नगर में फ्लैग मार्च कर कहा कि अयोध्या मामले का फैसला आ चुका है हम सभी को कोर्ट के फैसले का पूरा सम्मान करना चाहिए व शांति बनाए रखें किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाये व अफवाह फैलाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी
रिपोर्ट अनामिका श्रीवास्तव सोनभद्र

No comments