News

केंद्र सरकार का फैसला देशभर के सभी थानों में बनाया जाएगा महिला हेल्प डेस्क


केंद्र की मोदी सरकार का बड़ा फैसला देशभर के सभी थानों में बनाया जाएगा महिला डेस्क
निर्भया फंड से 100 करोड़ रुपए सभी थानों के लिए आवंटित किया l योजना सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगी l  गृह मंत्रालय ने पुलिस स्टेशनों में महिला हेल्प डेस्क बनाने की योजना को मंजूरी देते हुए इसके लिए 100 करोड रुपए की राशि निर्भया फंड से मंजूर की है..
महिलाएं अपनी शिकायतों को सहजता से पुलिस तक पहुंचा सकें, इसलिए महिला  सहायता डेस्क बनाने का फैसला लिया गया है l इससे कोई भी महिला पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत महिला डेस्क पर कर सकेगी l इस डेस्क पर अनिवार्य रूप से महिला पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा और साथ ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा l यह हेल्प डेस्क कानूनी सहायता, परामर्श देने के लिए वकीलों मनोवैज्ञानिकों पर सरकारी संगठनों और विशेषज्ञ को सूचित करेंगे l इन सभी का  उपयोग महिलाओं को मदद करने में किया जाएगा l

No comments