News

कुमारी शोभा रानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विजेता प्रतिभागियों का हुआ जोरदार स्वागत

 लोग कहते की बिना परिश्रम के कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते,  फिर चाहे वो पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेल का मैदान.. जीत का सेहरा उनही के सर पर सजाया जाता हैं जो परिश्रम करते है।
 बताते चले कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन कस्बे में रामलीला मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सम्पूर्ण जनपद के विद्यालयों की बालक और बालिकाओं की टीमों ने हिस्सा लिया और बालिकाओं के मैच मे निघासन कस्बे में संचालित कुमारी शोभा रानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निघासन की बालिकाओं ने बाजी मारी और अपने जोरदार प्रदर्शन के दम विपक्षी टीमों को दहला दिया l इस क्रम में बालिका वर्ग में पहला मैच मीरी पीरी खालसा एकेडमी व कुमारी शोभा रानी के बीच खेला गया l इस मैच में शोभा रानी की बालिकाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले को एकतरफा जीत लिया और फिर सेमीफाइनल मैच में गोलडेन फलावर पलिया और कुमारी शोभा रानी के बीच खेला गया l यह मुकबला काफी जोरदार हुआ एक समय ऐसा लग रहा था कि गोलडेन फलावर पलिया की टीम इस मुकाबले को जीत कर फाइनल मे प्रवेश कर जायेगी लेकिन अाखरी हाफ में शोभा रानी विद्यालय की बालिकाओं ने  उमदा प्रदर्शन करते हुए गोलडेन फलावर पलिया की टीम से जीत हाथो से छीन ली और फ़ाइनल का टिकट पक्का कर लिया और दूसरा सेमीफाइनल मैच राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निघासन यूपी एस बाकेगंज के बीच खेला गया l 
  फाइनल मैच शोभा रानी और बाकेगंज के बीच खेला गया, जिसमे मैच के पहले हाफ मे दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन दूसरे हाफ में शोभारानी विद्यालय की टीम पिछड़ गयी l बाकेगंज को प्रथम स्थान और कुमारी शोभा रानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निघासन को द्बितीय स्थान प्राप्त हुआ l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोरी लाल वर्मा ने टीम के सभी खिलाड़ियों का मेडल पहना कर स्वागत किया l  शोभा रानी टीम बालिका कबड्डी  प्रतियोगिता में पहली बार रकेहटी मे प्रतिभाग किया था l माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबबडी प्रतियोगिता मे 23सितम्बर  2019 को जिला चैम्पियन और 11नवंबर को प्रथम स्थान और 11दिसम्बर को द्बितीय स्थान प्राप्त कर सभी को चकित कर दिया है 
इस अवसर पर टीम कोच भीम सिंह ने बताया की खेलने से शारिरीक व मानसिक विकास होते और क्षेत्र में ऐसे आयोजन होने से छुपी हुई प्रतिभाये उजागर होती l  इस अवसर प्रधानाचार्य किशोरी लाल वर्मा व टीम कोच भीम सिंह ,सहायक कोच दीप कुमार मौर्य ,टीम मैनेजर अनूप कुमार गुप्ता शिव कुमार वर्मा उदयपाल यादव रामनिवास जी समेत समस्त  स्टाफ उपस्थित रहा।

मोoतलहा हसन यूपी स्टेट ब्यूरो

No comments