रेणुकूट व पिपरी पुलिस ने राजस्थानी कस्बे में किया पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र रेणुकूट में आज दिनांक 20/12 /2019 को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश के कुछ जिलों में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश राय व पिपरी थाना प्रभारी अभय नारायण तिवारी व रेणुकूट चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार राय व महिला पुलिस व पीएससी बल ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय कस्बे में पैदल मार्च किया शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर जगह अपनी नजर बनाए रखी।
रिपोर्ट : अनामिका श्रीवास्तव सोनभद्र
No comments