गोवंश गंभीर घायल अवस्था में सड़कों पर घूमने पर मजबूर..
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रत्येक नगर निगम व जनपद में आवारा पशुओं के लिए आश्रय गृह बनाने के लिए ₹160 करोड़ जारी किए थे, फिर भी प्रदेश में गोवंश सड़कों पर आवारा घूमने पर विवश हैं, जिस कारण आए दिन यह गोवंश किसी न किसी वाहन से टकराकर गंभीर जख्मी हो जाते हैं l
जिसका ताजा उदाहरण जनपद खीरी के महमूदपुर नाजिर थाना पसगवां तहसील मोहम्मदी में देखने को मिला l यहां गोवंश गंभीर घायल अवस्था में आवारा हालत में घूमती हुई नजर आई l जिस पर जनपद के किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर तक नहीं पड़ी l आपको बता दें कि गोवंश के गर्दन पर गंभीर जख्म होने के कारण उस पर मक्खियां भिन्न-भिन्ना रही थी, ऐसी गंभीर अवस्था में गोवंश को तुरंत उपचार की आवश्यकता है परंतु दुर्भाग्य वश इस पर न तो किसी समाजसेवी, गौ रक्षक व जनपद के किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर तक ना पडी, जिस कारण यह गोवंश गंभीर घायल अवस्था में सड़कों पर आवारा घूमने पर विवश है l
रिपोर्ट अनूप वर्मा.
No comments