News

उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में यातायात माह नवंबर2019 का हुआ समापन

आज दिनांक 30/11/2019 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संत किनाराम पीजी कॉलेज लोढी , उरमौरा रॉबर्ट्सगंज में यातायात माह - नवम्बर 2019 का समापन किया गया | 
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट लगाने की अपील की गयी |इस दौरान विघार्थियों द्वारा नृत्य कार्यक्रम/नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वहाँ पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया | इस मौके पर मुख्य विकास अधिकार ( मुख्यालय ) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारिगण उपस्थित रहे |

सोनभद्र ब्यूरो चीफ अनामिका श्रीवास्तव

No comments