News

ममता बनर्जी ने कहा NRC की तरह नागरिक संशोधन बिल वैध नागरिकों को शरणार्थी बनाने की चाल

शहर 24 न्यूज़ 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) विधेयक (कैब), 2019 लाये जाने की योजना के लिए सोमवार को केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित विधेयक बंगालियों और हिंदुओं को देश के वैध नागरिकों के रूप में बाहर करने के लिए एनआरसी की तरह एक और ''जाल है।
बनर्जी ने कहा, ''हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद हमने कूचबिहार जिले में शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने के लिए कई कदम उठाये थे। लेकिन हमने कभी भी कोई शर्त नहीं लगाई कि उन्हें इस देश में छह साल तक रहना होगा।

1 comment: