लखीमपुर के युवराज दत्त महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय में आज 26/11/2019 को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ! विचार गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों को प्रचार डॉ. डीएन. मालपानी ने संविधान की शपथ दिलाई !
विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए एनएसएस. प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने संविधान निर्माण के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संविधान जनता के प्रतिनिधियों के अनुसंधान और विचार विमर्श के परिणाम स्वरूप बना है, जो हमारी आजादी एवं खुशहाल जीवन जीने का संवैधानिक प्रस्तावित है !
विचार गोष्ठी में राजनीति विज्ञान विभाग के असि. प्रो. विजय प्रताप सिंह ने संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों की व्याख्या करते हुए बताया कि यह आदर्श हमारे साथ साथ संविधान का भी नियमन करते हैं तथा सभी नागरिकों से मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हुए संविधान और स्वयं अपने प्रति उत्तरदाई होने का आह्वान करते हैं!
इसी क्रम में बीएड. विभागाध्यक्ष डॉ विशाल द्विवेदी ने भौतिक कर्तव्यों की विस्तार से व्याख्या करते हुए जीवन में उनके पालन करने पर जोर दिया।
डॉ ज्योति पंत विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग ने संविधान के आर्टिकल 48 एवं 51 जी का उदाहरण देते हुए प्राकृतिक संपदा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु संवैधानिक प्रावधानों का उल्लेख किया !
डॉ. डीके. सिंह व डॉ. नूतन सिंह ने अनु. 15 व अनु. 21 के संदर्भ में प्रकाश डालते हुए समानता एवं दैनिक स्वतंत्रता के अधिकारों पर चर्चा की ! विचार गोष्ठी में छात्र-छात्राओं में विमलेश कुमार, बृजेश कुमार, स्वाति, आलोक कुमार व प्रिया शुक्ला ने संविधान के विभिन्न पक्षों पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए तथा डॉ. डीएन. मालपानी ने विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संविधान को समझने के साथ-साथ संविधान की मूल भावना को जीवन व आचरण में उतारने पर ही व्यक्ति समाज एवं राष्ट्र का उत्थान कर सकता है ! कार्यक्रम में डॉ. आर पी एस. तोमर डॉ. अजय कुमार आगा डॉ. एसके दुबे, मोहम्मद आमिर, दीपक बाजपेई, देशराज और डॉ. ओपी सिंह सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!
स्टेट ब्यूरो चीफ मोहम्मद तलहा हसन खान
No comments