News

उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के वेनी क्षेत्र में नाली जाम होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, पनप रहे मच्छर लोग हो रहे बीमार


वैनी / सोनभद्र विकास खण्ड नगवा के वैनी बाजार की नाली जाम होने एवं उसका गन्दा पानी सड़क पर बहने को लेकर बाजार वासियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की प्रदर्शन करते हुए बाजार वासी व व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक केसरी ने बताया कि कई वर्षों पूर्व वैनी चौराहे से विजरा नाला तक करीब 500 मीटर पीडब्ल्यूडी द्वारा नाली का निर्माण कराया गया था जो बिल्कुल ही टूट चुका है एवं जाम हो चुका है जिससे नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है | जिससे बाजार वासियों व राहगीरों का चलना व रहना दुश्वार हो गया है
 रामचंद्र जयसवाल व आनन्द पटेल ने बताया कि नाले के गंदे पानी को रोड पर बहाये जाने से मच्छरों का अंबार लगा रहता है | जैसी बीमारियां फैलती रहती है एवं कुछ लोग डायरिया के भी शिकार हो चुके हैं वही अरविंद और प्रेम जायसवाल ने बताया कि सफाई के नाम पर सफाई कर्मी तो है लेकिन बाजार में उसका दर्शन कभी नहीं होता 
वही नाले के दुर्व्यवहार को लेकर कई कई बार संबंधित जिम्मेवार अधिकारियों से इनकी शिकायत की गई एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं जिससे तंगआकर हम बाजार वासी प्रदर्शन करने को बाध्य हुए और अगर जल्द से जल्द नाले की सफाई एवं मरम्मत नहीं की गई तो हम लोग उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी प्रदर्शन करने वालों में पवन जयसवाल ,आरविन्द पटेल , कृपाशंकर सोनी , संतोष जयसवाल , राजेश राधे कृष्ण जयसवाल , रामचंद्र जायसवाल , सुनील पटेल , राजू केसरी , आनंद पटेल , छोटू , अरविन्द केसरी , ब्रह्मा देव केसरी इत्यादि लोग  शामिल रहे |
सोनभद्र ब्यूरो चीफ अनामिका श्रीवास्तव की रिपोर्ट

No comments