हाईटेक हुई मध्य प्रदेश पुलिस किया मृतक सब इंस्पेक्टर का तबादला
मध्य प्रदेश की स्मार्ट पुलिस ने सब इंस्पेक्टर ट्रांसफर लिस्ट में कैसे पुलिसकर्मी का भी तबादला कर दिया जो अब इस दुनिया में है ही नहीं।
सब इंस्पेक्टर छोटेलाल सिंह तोमर की मृत्यु 12 नवंबर को हुई थी जिनका ट्रांसफर 28 नवंबर को मध्य प्रदेश पुलिस ने कर दिया।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि गज़ब है नोटों का इतना लालच के दिवंगत पुलिस अधिकारी का तबादला करने से भी नहीं चूके।
वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर लिखा कि कमलनाथ सरकार भी अजब गजब सरकार है.. तबादला उद्योग भी बेपटरी निकला !
No comments