महाराष्ट्र सीएम की बैठक में नहीं पहुंचे डिप्टी सीएम अजित पवार
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बगल वाली कुर्सी खाली थी जो डिप्टी सीएम के लिए रिजर्व थी इसके बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या अजीत पवार एक बार फिर से अपना रुख बदल सकते हैं इस बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बेमौसम बारिश से प्रभावित प्रभावित हुए किसानों के लिए 5380 करोड रुपए आवंटित करने का फैसला लिया
महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर का दौर लगता है जारी रहने वाला है शनिवार को सुबह सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम की शपथ लेने वाले अजित पवार सीएम की एक अहम मीटिंग में नहीं पहुंचे। वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधियों के साथ सूखा, बाढ़ और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में डिप्टी सीएम अजित पवार नहीं पहुंचे।इसके बाद से ही कयास लग रहे हैं कि क्या अजित पवार एक बार फिर से अपना रुख बदल सकतेे हैं
No comments