News

यूपी पुलिस सवेरा योजना बुजुर्गों को अब नहीं काटने होंगे थाने के चक्कर


वरिष्ठ नागरिको की सुरक्षा योजना 'सवेरा' के तहत सीनियर सिटीजन की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस विभाग ने डीजीपी की देखरेख में जनपद स्तर पर पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देने की शुरुआत की है |

यू पी  पुलिस 112

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने सीनियर सिटीजन के लिए शानदार पहल की है | यूपी में अब सीनियर सिटीजन को पुलिस हेल्प के लिए थाने चौकी के चक्कर नहीं काटने होंगे , बल्कि पुलिस घर बैठे उनकी मदद करेगी | यह संभव होगा यूपी पुलिस की सीनियर सिटीजन 'सवेरा' योजना के जरिए 
पुलिस की आपात कालीन सेवा डायल 112 से सीनियर सिटीजन को बाकायदा उनसे संपर्क कर जोड़ा जाएगा | इसके लिए उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा |

थाना प्रभारी बभनी अविनाश चन्द सिन्हा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के साथ - साथ अब पुलिस वरिष्ट लोगों को सहारा भी देगी | यूपी के डीजीपी की पहल पर यह योजना तैयार की गई हैं |
वरिष्ट नागरिको को सुरक्षा योजना 'सवेरा' क तहत सीनियर सिटीजन की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस विभाग ने डीजीपी की देखरेख में जनपद स्तर पर पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देने की शुरुआत की है |

वरिष्ट नागरिको के पंजीकरण के लिए थाने में एक दरोगा और सिपाही की जिम्मेदारी तय की गई हैं |

इस योजना में शामिल पंजीकरण के वक्त वरिष्ट नागरिक का पता सहित पूरा ब्योरा अॉनलाइन दर्ज किया जाएगा | रजिस्टर नंबर से जैसे ही वरिष्ट नागरिक 112 नम्बर पर कॉल करेगा , उसका रेकॉर्ड पुलिस की स्क्रीन पर आ जाएगा | 15 से 20 मिनट में पीआरवी कॉलर की मदद को उपलब्ध हो जाएगी | वरिष्ट नागरिको के लिए यह अच्छी व्यवस्था है |

उनके मोबाइल से यूपी पुलिस आपात कालीन सेवा डायल 112  पर उनका पंजीकरण कराया जाए यदि सीनियर सिटीजन के पास ऐंडॉयड फोन है तो उन्हें जानकारी दी जाए कि यूपी कॉप की ऐप्लिकेशन सीनियर सिटीजन को डाउनलोड कर उनका डायल 112 में रजिस्ट्रेशन हो |
सोनभद्र ब्यूरो चीफ अनामिका श्रीवास्तव की रिपोर्ट

No comments