News

यूपी के जनपद लखीमपुर के बनवीरपुर में सीमा जागरण मंच ग्राम महोत्सव का किया गया आयोजन

आज दिनाँक 30-11-2019 को सीमा जागरण मंच की बैठक व ग्राम महोत्सव बनवीरपुर में अभिनव मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।
जिसका संचालन डा. सुशील कुमार जायसवाल जी ने सरहद तुझे प्रणाम गीत गाकर किया।कार्यक्रम को सम्बोधित पं. कृष्ण कुमार मिश्र 'कलित' जी व विनय जायसवाल जी ने किया तथा नवनियुक्त जिला सह युवा प्रमुख अभिनव मिश्रा जी का सभी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया उसके बाद गांव के तीन किसानों को माला पहनाकर व डायरी भेंट कर  सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खण्ड प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा ,मुकेश सोनी, अतुल,शिवकुमार नाग,मनीराम,मुकेश गुप्ता, रामू व पत्रकार मोहित कुमार चौहान सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी व युवा साथी मौजूद रहे।

No comments