News

सौरभ गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर कहा टेस्ट क्रिकेट को कायाकल्प की जरूरत है

 
भारत में पहले डे नााइट टेस्ट के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि खेल के पारंपरिक प्रारूप में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए कायाकल्प की आवश्यकता है। भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जहां मैदान में दर्शकों की काफी कमी रही, लेकिन शुक्रवार (22 नवंबर) से शुरू होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट के पहले तीन दिनों के टिकट बिक चुके हैं।



पिछले महीने बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद भारत में पहले डे नाइट  टेस्ट मैच का बीड़ा उठाने वाले गांगुली ने कहा, ''आगे बढ़ने का यही तरीका है, टेस्ट क्रिकेट को कायाकल्प की जरूरत है।'' पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ''यह दुनिया भर में हो रहा है। कहीं से इसे शुरू करना ही था। भारत क्रिकेट के मामले में सबसे बड़ा देश है। मुझे लगता है कि यह बदलाव जरूरी है।''

No comments