News

सीएम योगी ने शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादलों को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षकों के लिए दी खुशखबरी। शिक्षा मंत्री सतीश चंद द्विवेदी ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से बैठक के दौरान बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादलों को मंजूरी दे दी है जिसके लिए 10 से 15 दिसंबर तक ऑन लाइन आवेदन लिए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री सतीश चंद द्विवेदी ने बताया कि यूपी के 8 अति पिछड़े जिलों से भी शिक्षकों के तबादले हो सकेंगे।
शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनका निराकरण कर रही है जिसके तहत ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए ग्रामीण और नगर क्षेत्र के विद्यालयों को सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

No comments