News

बसपा सुप्रीमो मायावती की बड़ी कार्यवाही, अनुशासनहीनता के आरोप में दिखाया बाहर का रास्ता

बसपा सुप्रीमो मायावती के तेवर सख्त पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता के आरोपों में निष्कासित किए गए लोगो में अब एक और नाम जुड़ गया है।
बसपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को लोकसभा प्रत्याशी रहे सीएल वर्मा  जो कि लखनऊ लोकसभा चुनाव 2019 में मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से प्रत्याशी थे कि छुट्टी कर दी
लखनऊ के बसपा जिला अध्यक्ष डॉ०हरीश गौतम के अनुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगे थे काफी चेतावनी के बाद भी उनके आचरण में कोई सुधार नहीं है इस कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
सीएल वर्मा बसपा सरकार के कार्यकाल में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के ओएसडी थे।
एक महीने में ही  मायावती ने कई नेताओं की छुट्टी कर यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments