शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा बीजेपी नेता अपने आप को भगवान समझ रहे है
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच शिवसेना ने सोमवार को अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी के नेता अपने आपको भगवान समझ रहे हैं और सोच रहे हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं। बीजेपी नेताओं की अपुन ही भगवान वाली सोच गलत है। देश में बड़े-बड़े बादशाह आए और चले गए लेकिन देश का लोकतंत्र कायम है। उन्होंने कहा कि एनडीए किसी की प्रॉपर्टी नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि किससे पूछकर हमें निकाला गया है।
मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा, 'बीजेपी नेताओं की सोच गलत है। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के लिए हम नहीं बीजेपी जिम्मेदार है। बीजेपी नेता अपने आपको भगवान न समझे। दिल्ली में बड़े-बड़े बादशाह आए और गए। देश का लोकतंत्र कायम है।'
No comments