वर्षों से बंद मुंडेरवा चीनी मिल का सीएम योगी ने किया उद्घाटन
पिछले 21 वर्षों से बंद चल रही पूर्वांचल की प्रमुख मुंडेरवा चीनी मिल के पेराई सत्र की शुरुआत गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर दी. इस दौरान गन्ना मंत्री सुरेश राणा सहित चीनी निगम के उच्च अधिकारी मौजूद रहे. साल 1998 में बंदी के बाद इस चीनी मिल को खोलने के लिए किसानों ने कई आंदोलन किए, जिसमें उन्होंने गोलियां भी खाईं थीं. वर्ष 2002 में चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गोली चलने से तीन किसान मारे गए थे
सरकार का मानना है कि मुंडेरवा मिल का चालू होना यहां के लोगों के लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है. इस मिल से करीब 45 हज़ार लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार पैदा होगा. यहां बिजली का भी उत्पादन होगा जिसका लाभ सीधे जनता को मिलेगा.
No comments