News

यूपी के सोनभद्र जनपद में परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


यूपी के जनपद सोनभद्र परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तारीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंगलवार को आगाज दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज बभनी में किया गया | जिसमें लगभग पाँचो न्याय पंचायत परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग लिया | 


प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य देवनारायण सिंह खरवार व खंड शिक्षा अधिकारी आलोक यादव व जवाहर लाल पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया साथ ही मार्च पास्ट की सलामी लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |

प्रतियोगिता में आयोजित खेलकूद में न्याय पंचायत बभनी एवं  बरवाटोला के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा मुख्य अतिथि श्री देवनारायण सिंह खरवार ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वंगीण विकास के लिए अति आवश्यक है |

खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक , मानसिक , व आध्यात्मिक विकास होता है |बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए | उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से जुड़े परिषदीय बच्चों में असीम क्षमता और संभावनाएं होती हैं उचित एवं सही मार्गदर्शन से ग्रामीण प्रतिभाएं उभर कर सामने आती है | ऐसे में बालक क्रीड़ा प्रतियोगिता बहुत महत्वपूर्ण है | 

विकास खंड अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए किसी भी प्रतियोगिता में प्रतियोगी दो जरूर होते हैं लेकिन विजय एक को ही मिलती है उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को जीतने के लिए कड़ी मेहनत एवं हुनर के साथ खेलना चाहिए पर्याप्त साधन के अभाव में खिलाड़ियों का खेलों के प्रति रुझान कम हो जाता है जिससे प्रतिभावना खिलाड़ी अपेक्षित लक्ष्य से पूर्व ही कुंठित मनोदशा में अपना रास्ता बदल लेते हैं उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा कि वह हारे नहीं बल्कि लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़े |

प्रतियोगिता के पीटी प्रदर्शन में बभनी प्रथम व बरवाटोला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया |प्राथमिक बालक वर्ग के 50 मीटर की दौड़ में उज्जवल घघरी (बभनी) और सुरेश लामी (कोरची)ने बाजी मारी तो बालिका वर्ग में पुन्नी कुमारी जौराही (करकच्छी) प्रथम स्थान व रौशनी नेटियानटोला (बरवाटोला) द्वितीय स्थान पर रही | 
उच्च प्राथमिक के बालक वर्ग में अरुण कुमार प्रथम तो अर्जुन ने दुसरे स्थान पर रहा साथ ही कबडी प्रतियोगिता के प्राथमिक के बालक वर्ग में न्याय पंचायत बभनी व बरवाटोला ने सेमीफाइनल में पहुँची | तो उच्च प्राथमिक के बालक वर्ग में बरवाटोला व बभनी ने सेमीफाइनल के लिए टिकट पक्का किया तो बालिका वर्ग में बभनी व बरवाटोला ने सेमीफाइनल में जगह बना लोगों का दिल जीत लिया वही साथ ही खो खो , बालीवाल जैसे खेल चल रहे थे |
ब्यूरो चीफ सोनभद्र : अनामिका श्रीवास्तव

No comments