News

1 दिसंबर से बिना फास्‍ट टैग लगवाए नेशनल हाईवे टोल प्‍लाजा से गुजरना पड़ेगा महंगा हैं,केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए फास्‍ट टैग को किया अनिवार्य

*फास्ट टैग कहा से मिलेगा

आसानी से फ़ास्टैग मिल सके उसके लिए कई स्तरों पर व्यवस्था की गई है।
 आरटीओ ऑफिस, साझा सेवा केन्‍द्र,परिवहन केन्‍द्र के साथ साथ कुछ चुनिंदा पेट्रोल पम्प पर भी इसे उपलब्ध कराया गया है।
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से कहा है कि दिसंबर 1 तारीख तक लोगों को मुफ्त में फ़ास्टैग वितरित किए जाएंगे इस तारीख़ तक इसके लिए ज़रूरी 150 रुपये का भुगतान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कर रहा है।
कार, जीप और वैन के लिए फास्ट टैग ऑनलाइन अमेज़न, पेटीएम बैंक, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक इत्यादि की वेबसाइट पर ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं

आपको अपने नज़दीक फास्ट टैग कहां मिलेगा इसके लिए आप राष्ट्रीय भुगतान निगम की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं

नजदीकी फास्ट टैग विक्रय केंद्र के बारे में पता करने के लिए अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर ‘My Fast Tag App’ को डाउनलोड कर सकते हैं

अधिक जानकारी के लिए राष्‍ट्रीय राजमार्ग हेल्‍पलाइन नम्‍बर 1033 पर आप कॉल कर के जानकारी प्राप्त कर सकते है

*रिचार्ज करना भी बहुत आसान
जैसे आप अपना मेट्रो कार्ड या कोई गिफ्ट कार्ड रीचार्ज करते हैं ठीक वैसे ही फास्ट टैग रीचार्ज किया जा सकता है. राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय भुगतान निगम या फिर My FASTag App के ज़रिए यू पी आई रीचार्ज सुविधा उपलब्ध है फ़ास्ट टैग को नेटबैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के ज़रिए भी रीचार्ज किया जा सकता है
कितने का रिचार्ज कर सकते है?
फ़ास्ट टैग में 100 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक का रीचार्ज कर सकते हैं
*कौन से कागजों की होगी आवश्यकता*
फ़ास्ट टैग के लिए गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट के साथ साथ गाड़ी के मालिक की पासपोर्ट साइज़ फोटो और डी एल की आवश्यकता होगी और इसके साथ ही पते के लिए पहचान पत्र के तौर पर आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड या फिर वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता होगी

 दो गाड़ियों के लिए एक फास्ट टैग काम नहीं करेगा

एक फ़ास्ट टैग की वैलिडीटी पांच साल तक की होगी
*खास बात*
टोल नाके के 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को मिलेगी छूट जो कैशबैक के रूप में आपके खाते में आएगी

1 comment: