यूपी के जनपद सोनभद्र में दबंगों ने विधवा और उसकी मां को घर में घुस कर पीटा
सोनभद्र राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के छपका मोहल्ले में विधवा महिला शहाना बानो और उसकी मां मदीना बेगम को दबंगों ने घर में घुसकर पिटाई करने के साथ दुर्व्यवहार भी किया ।घटना की सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस पहुंचने के पूर्व हमलावर फरार हो गए पीड़ित विधवा महिला ने अपनी सास, देवर, व चचिया ससुर सहित आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है बता दें कि विधवा महिला शहाना बानो के पति की 5जनवरी2019 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी पति के मरने के बाद ससुराल के लोगों ने विधवा महिला व उनके दो बच्चों को पीटकर घर से निकाल दिया था, ससुराल पक्ष के लोग विधवा के हक की संपत्ति हड़पने की नियत से ग्राम पंचायत अधिकारी को भी प्रभाव में लेकर परिवार रजिस्टर मे उसका नाम दर्ज होने नहीं दिया जा रहा था
पीड़ित विधवा महिला ने 18 नवंबर 2019 को तहसील दिवस पर जिला अधिकारी से मिलकर ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के साथ ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया की थी जिला अधिकारी की फटकार के बाद एडीओ पंचायत के निर्देशन में विधवा महिला का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराते हुए उसे असल कागजात भी उपलब्ध करा दिया गया जिलाधिकारी के निर्देश पर राबर्ट्सगंज पुलिस ने विधवा महिला को उसके घर में प्रवेश कराने के लिए जब मौके पर गई तो ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला बंद कर फरार हो गए थे, विधवा महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ सड़क पर ही दो दिन 2 रात गुजारे। राबर्ट्सगंज पुलिस ने विधवा महिला व उसकी मां तथा दोनों बच्चों को छपका गांव के जब्बार के घर में रहने के लिए एक कमरा दिलवा दिया था दिनांक 21 नवंबर 2019 को सुबह 6:30 बजे आधा दर्जन से ज्यादा हमलावर जब्बार के घर में घुसकर विधवा महिला तथा उसकी मां को गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के साथ दोनों की पिटाई करने लगे महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर जब मकान मालकिन बीच - बचाव करने आई तो दबंगों ने उनको भी पीट दिया घटना की सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है परंतु खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं किया था। पीड़िता विधवा महिला पक्ष के लोगो ने घटना की जानकारी एसपी तथा जिलाधिकारी को देकर कार्रवाई की मांग की मांग की है हमलावरों को बचाने के लिए सत्तापक्ष के कुछ रसूखदार अफसरों के यहां उनकी पैरवी करने में जुट गए है वहीं पीड़िता अपनी मां तथा दोनों बच्चों को लेकर जिलाधिकारी के आवास पर धरने पर बैठ गई है |
सोनभद्र ब्यूरो चीफ अनामिका श्रीवास्तव की रिपोर्ट
No comments