यूपी के जनपद सोनभद्र के रेणुकूट क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी
जनपद सोनभद्र रेणुकूट चौकी क्षेत्र में आज दिनांक 23/11/ 2019 को रेणुकूट चौकी क्षेत्र मुर्धवा ट्रांसपोर्ट नगर के पास बीपी शर्मा पेट्रोल पंप और गोविंद पेट्रोल पंप के बीच में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया |
स्थानीय लोगों के जरिए रेणुकूट चौकी इंचार्ज अंजनी राय को सूचना मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |पुलिस ने आस-पास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी पुलिस के सामने अब इस अधेड़ उम्र के शव के शिनाख्त की चुनौती है | शिनाख्त के बाद ही आगे की तस्वीर साफ हो पाएगी |
सोनभद्र ब्यूरो चीफ अनामिका श्रीवास्तव की रिपोर्ट
No comments