News

उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद पत्रकारों पर हमले होना नहीं रुक रहे है.. ताजा घटना उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र की है

यूपी के जनपद सोनभद्र में डिबुलगंज गेट नंबर तीन थाना अनपरा निवासी अनामिका श्रीवास्तव पुत्री रमाशंकर श्रीवास्तव जो कि पेशे से महिला पत्रकार हैं और एक टीवी चैनल में कार्य करती हैं ! महिला पत्रकार ने बताया कि वह बुधवार को अपने चैनल का ब्रांच ऑफिस को व्यवस्थित कर रही थी तभी उनके घर के पास रहने वाले दो दबंग युवकों ने जिनका नाम  संजय यादव व उसका बड़ा भाई मंटू यादव दोनों शराब पीकर आए और गंदी गंदी गालियां देते हुए मारपीट करने लगे, इस दौरान उन दबंग युवकों ने मेरे कपड़े भी फाड़ें  ! 
आवाज सुनकर उसकी मां और बहन भी मेरे साथ मारपीट करने लगे व धमकी देने लगे कि थाने पर जाओगी तो तुम्हारे घर पर *ताला बंद* कर दिया जाएगा और तुम्हें वहां रहने नहीं देंगे ! *डरी सहमी महिला पत्रकार* ने इस संबंध में थाना प्रभारी को लिखित में सूचना दी है !

No comments