News

पुलिस ने 12 लीटर अवैध शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी

पुलिस अधीक्षक विजय ढुल के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अवैध शराब की बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के द्वारा थाना फरधान पुलिस द्वारा राजेश कुमार पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम हरसिंहपुर थाना फरधान को 12 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया है तथा मौके से 300 लीटर लहन नष्ट किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा गई है।

No comments