News

भाभी पर एसिड फेक,देवर ने किया जान देने का प्रयास


निघासन/लखीमपुर

 जनपद लखीमपुर में महिलाओं  को लेकर लगातार हो रही घटनाओं में शनिवार को एक और घटना जुड़ गई जिसमें छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर ने भाभी पर  टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया।
 बताते चलें पूरा मामला जनपद लखीमपुर के निघासन क्षेत्र के गांव नौगावा का है जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर ने टॉयलेट क्लीनर भाभी पर फेक दिया,जिससे पीड़िता का चेहरा व शरीर के अन्य अंग झुलस गए।वही आरोपी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया,जिसे लोगो ने बचा लिया। दोनो को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया,जहां दोनो की हालत खतरे से बाहर है।वही पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर निघासन थाने में सुसंगत धराओ में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जारही है।

No comments