#जालौन : बहादुरपुर कोठी नहर में पैर फिसलने से युवक की डूबने से हुई मौत
जालौन, यूपी
जनपद के कुठौन्द थाना क्षेत्र के बहादुरपुर नहर कोठी का है मामला जहां पर युवक अपने जानवरों को चराने जाया करता था जानवरों को पत्थर मारकर हांक
रहा था हाकते समय युवक का पैर फिसला युवक का नाम सचिन पुत्र बृजपाल सिंह भदोरिया निवासी ग्राम लिडऊपुर थाना रामपुरा का रहने वाला है युवक जानवरों को चराने के लिए आया था कुछ जानवर नहर में कूद गए युवक जानवरों को हांकने के लिए नहर के किनारे पत्थर फेंकने लगा उसी समय उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया काफी मशक्कत के साथ उसको ग्रामीण की मदद से नहर में जाल लगाकर निकाला गया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी सूचना मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे कंझारी चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार यादव व जगम्मनपुर चौकी भगत सिंह बौद्ध पहुंचे ओर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
No comments