News

#गया महिलाओं के साथ अब नहीं होगा अत्याचार-श्रीमती फरहिना तबस्सुम


महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन हर संभव मदद करने को तैयार! 


गया / बिहार

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन ने खुद  महिलाओं मां बहन बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर हर संभव मदद, सरकार से गुहार लगाने को तत्पर है और हर कदम पर उनकी मदद को तैयार है।
बेटी पढाओ- बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ जैसे नारे वर्तमान में अक्सर सुने जा रहे हैं। सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा बेटी बचाओ अभियान भी चलाये जा रहे हैं। बावजूद इसके कोई ऐसा दिन नहीं जब कहीं न कहीं कन्या से लेकर महिला तक को हर स्तर पर अत्याचार का सामना नहीं करना पड़ रहा हो। कानूनी सख्ती, सामाजिक व प्रशासनिक सजगता के बाद भी महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है।  
 कई जगह ऐसी है बेटियां हैं जहां उनको सही से खाने पीने की व्यवस्था तक नहीं है जिसमें महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन हर संभव मदद करेगा गरीब असहाय समाज के लोगों को खाने पीने की व्यवस्था से लेकर उनके साथ हो रहे अत्याचार तक उनके साथ 24 घंटे साथ चलने का सरकार से मदद की गुहार लगाने को तैयार है!  वहीं संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा तिवारी जी का कहना है कि जो भी महिलाएं उत्पीड़न से गुजर रही हैं और अत्याचार हो रहा है उनको हम हर संभव मदद करेंगे । अगर किसी प्रकार की किसी मां बहन बेटी को दिक्कत है तो वह हमारे संगठन जुड़कर अपने न्याय की सहयोग ले सकती हैं । इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती तिवारी द्वारा बिहार राज्य के जनपद गया में श्रीमती फरहिना तबस्सुम पर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
जिम्मेदारी सम्भालते ही श्रीमती फरहिना तबस्सुम ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले जुल्म, उत्पीड़न के खिलाफ वह पूरी तन मन व ईमानदारी से उनके न्याय व हक के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगी।इसके साथ ही संगठन के सहयोग से ग्रामीण अंचलो में बेरोजगार व गरीब घर की महिलाओं के लिए गृह लघु उद्योगों को विकसित कर उनके जीविकोपार्जन में भी मददगार साबित होंगे।

No comments