News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने किया फल वितरण



मोहम्मदी/लखीमपुर

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिन भाजपाइयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फल वितरण कर तथा कार्यालय पर केक काटकर मनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सर्वप्रथम भाजपाई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे वहां मरीजों को फल वितरण करने के बाद मरीजों व उनके तीमारदारों को मास्को का वितरण किया गया इसके बाद रामलीला मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता की उपस्थिति में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया तथा उनकी लम्बी आयु की कामना की गई। इस अवसर पर नगर महामंत्री रवि शुक्ला, नीरज रस्तोगी, नगर उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सुशील वर्मा, दिनेश गुप्ता, डाक्टर शिवा गुप्ता, विष्णु मोहन रस्तोगी, सत्य प्रकाश शुक्ला, रितेश शुक्ला, अबनीश प्रताप सिंह, अश्वनी शुक्ला, दीपक अग्निहोत्री, हनी मेहरोत्रा, रोहित सिंह, रजनीश बाजपेई, अशोक कुमार, हरभजन सिंह, आलोक वर्मा, आनंद सिंह भदौरिया सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments