News

#लखीमपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के 51 वे स्थापना दिवस पर पोषण और फिटनेस विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी
 उत्तर प्रदेश के शहर लखीमपुर खीरी में स्थित युवराज दत्त महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के 51वे स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई के स्वयंसेवकों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 24 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को वैश्विक महामारी कोरोना के परिप्रेक्ष्य में पोषण और फिटनेस विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया. इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ सुभाष चंद्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए कार्यशाला में विचार विमर्श व प्रशिक्षण के लिए वर्तमान में कोविड का प्रभाव पोषण और फिटनेस की रूपरेखा प्रस्तुत कर विषय प्रवर्तन किया.
 कार्यशाला में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ डीके सिंह ने सही समय पर जागने भोजन करने एवं व्यायाम करने के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रेरित किया. जंतु विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ अजय कुमार आगा ने बताया कि जीव जंतुओं और वनस्पति एक दूसरे के पूरक रहे हैं और बदलती हुई परिस्थितियों में भी परिवर्तन के साथ मानव के विकास में सहयोगी रहे हैं, साथ ही उन्होंने मास्क के महत्व को बताते हुए कहा कि कोरोनावायरस की जब तक वैक्सीन नहीं आती है तब तक मास्क ही वैक्सीन है. इसी क्रम में इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नूतन सिंह ने कोरोना से बचाव स्वच्छता से जुड़ी आदतों पर जोर दिया और एनएसएस स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराकर फिट रहने का प्रशिक्षण दिया. अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति पंत ने बताया कि संतुलित आहार व फिटनेस ही इस कोरोना का ल  में बचाव का एकमात्र साधन है. डॉ विशाल द्विवेदी बीए विभागाध्यक्ष ने सकारात्मक सोच के साथ मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया. कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ डीएन मालपानी ने कहा कि प्राणायाम योग एवं आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन प्राचीन काल से ही उपयोगी रहा है जो कि इस कोरोना काल में भी लाभदायक सिद्ध हो रहा है. एन एस एस स्वयंसेवक कार्यशाला में दिए गए प्रशिक्षण व दिशा निर्देशों को जनमानस में प्रचार प्रसार करें. कार्यशाला का संयोजन व संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ सुभाष चंद्रा ने किया. इस अवसर पर दीपक बाजपेई, देशराज, मो. आमिर के साथ-साथ महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे.

No comments