News

#रामपुर : महिला थाना परिसर में किया गया परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन*



 रामपुर, यूपी

पुलिस अधीक्षक, के आदेशानुसार महिला थाना, रामपुर में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया जिसमें पति-पत्नी के विवादों में काउंसलिंग करायी गयी। काउंसलिंग में कुल 37 प्रकरण समिति द्वारा सुने गये, जिनमें 07 का निस्तारण, 07 प्रकरण में समझौता कराकर पुनः घर बसाया गया तथा 23  प्रकरणों में अग्रिम तिथि नियत करके समझौते का प्रयास किया जा रहा है। 
    इस दौरान सुश्री रीना, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रामपुर, डा0 शहनाज रहमान उप प्रधानाचार्य कन्या इण्टर कालेज खारी कुँआ निकट एकता बिहार सिविल लाईन, रामपुर तथा श्री फजल शाह पत्रकार निवासी जौहर लैन थाना सिविल लाईन, रामपुर तथा सुनील शर्मा (एडवोकेट पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति) आदि काउंसलिंग में मौजूद रहे।

No comments