News

#लखीमपुर सपा ने किसानों की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी
सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडी एम को सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष मो.कय्यूम के नेतृत्व में भारी भीड़ मौजूद रही।  प्रदर्शन में प्रदेश की सरकार के खिलाफ समाजवादी में जमकर नारेबाजी की।अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शहर के बिलोबी हाल में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े,कम्पनी बाग के पास से ही पुलिस द्वारा वापस विलोवी हाल भेजा गया। जहां पर उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष मो.कय्यूम ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए फेल साबित हो चुकी है कोरोना में एक ओर जहां अस्पतालों में समुचित इलाज नहीं मिल रहा है वही विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है यदि कोई भी व्यक्ति कोई भी पक्ष का नेता प्रदेश सरकार के विरोध में आवाज उठाता है तो उसको झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। इतना ही नहीं सरकारी महकमों में लूट खसोट चरम पर है।ऐसे में समाज का हर वर्ग इस तानाशाही सरकार से परेशान हो चुका है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से इस संघर्ष में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा 'मधुर ' आनन्द भदौरिया,अध्यक्ष मो.कय्यूम, मो.अशरफ,शिवम् सक्सेना 'रिशु ' , मो.कासिम समेत सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments