News

#कौशाम्बी विधायक चायल ने किया जन चौपाल का आयोजन


कौशाम्बी

आज नगर पंचायत सराय अकिल कार्यालय मे माननीय विधायक चायल ने जनचौपाल का आयोजन किया जिसमे सभी निर्वाचित व मनोनीत सभासद भाजपा के पदाधिकारी व जनता जनार्दन ने अपनी समस्याएं विधायक  के सामने रक्खी।पियूष रस्तोगी ने पेय जल पाइप लाईन लीकेज व हैण्ड पंप रिबोर की समस्या से अवगत कराया ,राम सेवक पासी ने वार्ड नंबर 2 व 4मे सफाई न होने की शिकायत किया।नाली ,स्ट्रीट लाइट आदि,इस प्रकार लगभग प्राप्त 90 शिकायतो के निस्तारण हेतु 15 दिन का समय अधिशाषी अधिकारी को देते हुए विधायक गुप्ता जी ने कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर सभी समस्याओ का निस्तारण हो जाना चाहिए।
हमारी पार्टी के पदाधिकारी सभासदो के साथ मानिटरिग करेंगे।इसी के साथ नगर पंचायत मे निर्मित सामुदायिक शौचालय ,व नगर मे लगे सभी हाई मास्टो का लोकार्पण किया।इस अवसर पर जिला मंत्री उमेश केशरवानी ,मंडल अध्यक्ष रामबहादुर जायसवाल ,कोषाध्यक्ष समर रस्तोगी ,अध्यक्ष नगर पंचायत शिवदानी व सभी सभासद व नगर के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे ।

No comments