News

#लखीमपुर पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनाय जा रहा सेवा सप्ताह


लखीमपुर खीरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने 14 से 20 सितंबर तक देशव्यापी सेवा सप्ताह अभियान शुरू किया है।

 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पूरे हफ्ते को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भाजपा विधायकों सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को पार्टी ने अपने अपने क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित करने के आदेश दिए हैं।

 सेवा सप्ताह के अंतर्गत तमाम भाजपाइयों ने लखीमपुर नगर के इमली चौराहा,बड़ा चौराहा पर स्वच्छता कार्यक्रम के बाद अंबेडकर पार्क  में बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण का कार्य किया। इसके साथ ही पुराने भाजपा कार्यालय व कार्यालय के समीप दुर्गा मंदिर पर स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, सदर विधायक ,ज़िला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार , नगर पालिका की पूर्व अध्यक्षा डॉक्टर ईरा श्रीवास्तव ,कार्यक्रम संयोजक /ज़िला उपाध्यक्ष अनिल यादव व अभिषेक सिंह सोमू ,जिला मीडिया प्रभारी रामजी दीक्षित ,नगर महामंत्री सूर्य प्रकाश मिश्र ,ज़िला उपाध्यक्ष अभिजातमिश्र इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments