ब्लड डोनेट ग्रुुप फॉर ह्यूमैनिटी के जांबाज कार्यकर्ता रक्तदान कर बचा रहे लोगो की जान
कुन्दरकी/मुरादाबाद, यूपी
निशुल्क रक्तदान ग्रुप ब्लड डोनेट फॉर ह्युमैनिटी के संस्थापक समाजसेवी हकीम बादशाह खान को फोन द्वारा सूचना मिली कि दो साल का मासूम बच्चा अब्दुल कादिर मुरादाबाद में आई सी यू मे भर्ती है उसको तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है मामले की गंभीरता को देखते हुए चकफ़ाजलपुर निवासी ग्रुप मेंबर मुकीम पाशा तुरंत मुरादाबाद पहुंचे, दूसरी सूचना अगवानपुर निवासी रेशमा परवीन की प्राप्त हुई जो कि मुरादाबाद स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती थीं ऑपरेशन के बाद जिस्म में रक्त कमी होने पर रक्त की आवश्यकता थी मामले को देखते हुए ग्रुप मेंबर शानु मंसूरी भी तुरंत मुरादाबाद पहुंचे, दोनों रक्तदाताओं ने मुरादाबाद स्थित ब्लड बैंक जाकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया, दोनों परिवारों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया!
No comments