News

#लखीमपुर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की टास्क फोर्स की बैठक हुई सम्पन्न


लखीमपुर खीरी
बुधवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण (स्कीम संशोधित नाम बाल संरक्षण स्कीम )के अंतर्गत  गठित जिला बाल संरक्षण समिति, एवं "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" की टास्क फोर्स की बैठक व उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष अनुदान समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई है ।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।
 बैठक की अध्यक्षता कर रहे  जिला अधिकारी द्वारा  विशेष किशोर पुलिस इकाई  के उपस्थित बाल कल्याण अधिकारी/  उपनिरीक्षको  ऐसे बच्चों  जो जरूरतमंद  एवं देखभाल  की श्रेणी में आते हैं  उनके लिए अच्छा व्यवहार करने को कहा और ये भी निर्देशित किया कि उक्त कार्य किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप किया जाए, प्रत्येक ऐसे बच्चो के लिए हमेशा तत्पर रहे जिनको संरक्षण और आश्रय की आवश्यकता है उनको मदद की जाऐ ।अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भी बैठक को सम्बोधित किया । जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय कुमार निगम बैठक के एजेंट के क्रमानुसार बिंदुवार प्रस्तावों पर चर्चा की किशोर न्याय बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015 के अंतर्गत जनपद में गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई बाल के बाल कल्याण अधिकारी /उपनिरीक्षक के बालकों के प्रति दायित्व के बारे मे विस्तार से बताया , जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री संजय कुमार निगम ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई  महिला एवं बाल  सम्मान कोष के अंतर्गत पीड़िताओं के अनुदान के प्रस्तावों पर चर्चा की है । भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के वर्षभर की कार्य योजना को प्रस्तुत किया इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। बाल कल्याण समिति अनूप सक्सेना , किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या श्रीमती सुजाता मिश्रा , स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के समस्त थानों के उपनिरीक्षक /बाल कल्याण अधिकारी .जिला बाल संरक्षण ईकाई ,आप की सखी वन स्टाप सेन्टर, महिला शक्ति केन्द्र , व जिला प्रोबेशन कार्यलय, anti human trafficking units के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

No comments