अंबाला: सेवा कामना ट्रस्ट की टीम के द्वारा गरीब बच्चों के लिए पोस्टिक आहार की व्यवस्था
सेवा कामना ट्रस्ट की टीम के द्वारा गरीब बच्चों के लिए पोस्टिक आहार की व्यवस्था
अम्बाला
अम्बाला सेवा कामना की टीम के द्वारा निरंतर अन्न दान महादान मुहिम को चलाया जा रहा है ।यह टीम शहर ही नहीं शहर से दूर स्थित खेतों में जाकर वहां के बच्चों के लिए पोस्टिक आहार की व्यवस्था निरंतर कर रही है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत आज पौष्टिक आहार की व्यवस्था उस्मानपुर पुरानी दिल्ली के खेतों में रहने वाले खेतिहर मजदूरों के बच्चों के लिए की गई।टीम के द्वारा किया जाने वाला यह बहुत ही सराहनीय कार्य है क्योंकि यह महिलाओं का कहना है अपने बच्चों का ध्यान रखना बहुत आसान है लेकिन मजदूर के बच्चों की जरूरत को समझना बहुत मुश्किल है। सेवा कामना ट्रस्ट की टीम लगातार इस मुश्किल कार्य को भी करती चली जा रही है। वह रोज अलग-अलग क्षेत्रों में अनदान सेवा कर रही है। ट्रस्ट की अध्यक्षा अनु भाटिया जी अपने सभी दानदाताओं तथा अपने सभी साथी रेखा बजाज ,कुसुम शर्मा ,,निशा कश्यप तथा करनैल सिंह का भी आभार व्यक्त करती हैं।
No comments