News

लखीमपुर :रेडक्रास द्वारा शीतलहर में तारपोलिन डलवाकर बेघरों की सहायता की गई

रेडक्रास द्वारा शीतलहर में तारपोलिन डलवाकर बेघरों की सहायता की गई

   लखीमपुर खीरी।

 इंडियन रेडक्रास सोसाइटी लखीमपुर खीरी द्वारा सर्व कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब परिवारों को तारपोलिन व हाइजीन किट दी गयी, साथ ही रेडक्रास स्वयंसेवियों द्वारा खुद इन झोपड़ियों पर तारपोलिन डलवाई गयी l

  भयंकर शीतलहर के कारण शहर में जगह-जगह टूटी-फूटी झोपडी बनाकर रह रहे परिवारों को बेहद मुश्किलों सामना करना पड़ रहा है, बच्चों व बुजुगों को मजबूरी में खुली छत के नीचे जीवन यापन करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी परेशानियों को देखते हुए स्टेट अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद जिला कोऑर्डिनेटर आरती श्रीवास्तव द्वारा "रेडक्रास की छत" नाम से एक मुहिम शुरू की गई जिसमें कच्चे मकानों व झोपड़ियों में रह रहे गरीब परिवारों को रेडक्रास खीरी द्वारा तारपोलिन भेंट की जाएगी l
   इसी श्रृंखला में गोविंदपुरी व बेहजम रोड पर झुग्गियों में रह रहे गरीब परिवारों को हाइजीन किट व तारपोलिन दी गयी व स्वयंसेवियों की सहायता से उसे छतों पर डलवाया भी गया l
   झुग्गियों में रह रही सुशीला, रिंकी और गुटई ने बताया बहुत दिन से त्रिपाल डलवाना चाहती थी पुराना त्रिपाल पूरी तरह से फट चुका है लेकिन पैसे न होने के कारण खरीद नही सके, दिन तो किसी तरह कट जाता है लेकिन रात में बुजुर्ग और बच्चे बहुत परेशान होते हैं, बिना पैसों के त्रिपाल मिल जाएगा ये तो सोचा ही नही था, तारपोलिन मिलने की खुशी इनके चहरों से साफ दिख रही थी l
    इस कार्यक्रम में आजीवन सदस्य कुलदीप सिंह, अनुराग सक्सेना, स्वयंसेवी हर्यंक सिंह, सुनीता सिंह, अमर नाथ शुक्ला, शुभम सिंह,बबलू श्रीवास्तव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

No comments