News

महाराजगंज: दारुल उलूम फ़ैजे मोहम्मदी हथियागढ़ के छात्र ने चंद घंटों में सुनाया पूरा क़ुरआन


दारुल उलूम फ़ैजे मोहम्मदी हथियागढ़ के छात्र ने एक ही बैठे सुनाया पूरा क़ुरआन

महराजगंज

दारुल उलूम फ़ैजे मोहम्मदी हथियागढ़ लक्ष्मीपुर के शोबा हिफ़्ज़ के एक छात्र तौकीर अहमद ने कुराने पाक हिफ़्ज़ करने के बाद पूरा कुरान एक बैठे साढ़े सात घंटा में अपने टीचर कारी जबीहुल्लाह को सुनाया जिस पर मदरसे के तमाम टीचरों समेत मदरसे के नाजिम में आला मौलाना कारी मोहम्मद तय्यब कासमी ने उस हाफिज को मुबारकबाद पेश की और कारी मोहम्मद तय्यब कासमी ने इस मौका पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अल्लाह पाक के किताब को इतने कम मुद्दत में अपने सीने में महफूज करना और एक ही बैठे पूरा कुरान सुना देना यह बहुत बड़ी बात है और अल्लाह के तरफ से खुसूसी नजरे करम की बात है आपको बता दें कि 16 साल का तौकीर अहमद महाराजगंज के गबरूवां का रहने वाला है जिसने दिन और रात मेहनत करके इस मुबारक किताब को अपने सीने में महफुज कर लिया है जो अपने माता-पिता के लिए एक गर्व का सामान बन गया है क्योंकि कारी मोहम्मद तय्यब कासमी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि इस वक्त मुल्क के मौजूदा हालात में हुकूमत के तरफ से जारी करदह और गाइडलाइन के मुताबिक चलते हुए अपने अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ कुरान की तालीम भी दिलाना और हाफिज बनाना बड़ी बात है इसीलिए वह मां-बाप वाकई मुबारकबाद के काबिल हैं वही इस मौके पर काफी लोगों ने मुबारकबाद पेश किया जिसमें मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना मोहिउद्दीन कासमी नदवी, मुफ्ती एहसानुल हक कासमी, डॉ मौलाना मोहम्मद अशफाक कासमी, मौलाना शुकरुल्लाह कासमी, मौलाना मोहम्मद सईद कासमी, मौलाना मोहम्मद यहीया नदवी, मोहम्मद मुस्लिम, मास्टर मोहम्मद उमर खान, मुफ्ती समीउद्दीन कासमी, और इमाम मक्का मस्जिद गबरूआ हाफिज जियाउल हक, मौलाना इजहार अहमद, मौलाना वसूल कमर कासमी, मौलाना जबीहुल्लाह कासमी,आदि लोगों ने छात्र को मुबारकबाद पेश की

No comments