News

कुशीनगर :ओवर लोड ट्राला बीच सड़क पर पलटा


ओवर लोड ट्राला बीच सड़क पर पलटा


कुशीनगर 

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर गन्ना लदा ओवर लोडेड ट्राला बीच सड़क पर पल्ट जाने से एक घंटे मार्ग प्रभावित रहा ।
केशव पट्टी से गन्ना लेकर बुधवार को कप्तानगंज चीनी मिल पर जा रहा ट्राला नौरंगिया- कप्तानगंज मार्ग पर सिंगहा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पल्ट गया।संयोग अच्छा रहा की बगल से कोई दूसरा वाहन नहीं निकल रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। ट्राला पल्टने से पुरा मार्ग अवरूद्ध हो गया। किसी तरह बाईक सवार तो बगल से निकल जा रहें थें लेकिन बड़े वाहन एक घंटे फंसे रहे। काफी हो हल्ला के बाद क्रेन की मदद से गन्ने वह ट्राले को हटाया गया तब जाकर यातायात बहाल हुआ। ग्रामीणों का आरोप हैं की ट्रालो पर गन्ना ओवर लोड के चलते आये दिन हादसे की सबब बन रहें हैं। पैसे बचाने के चक्कर में मौत लादकर ट्राले रोड़ पर दौड़ लगा रहे हैं।

No comments