News

लखीमपुर:नाबालिग से छेड़छाड़ के वांछित अभियुक्त धीरज को गिरफ्तार किया गया


नाबालिग से छेड़छाड़ के वांछित अभियुक्त धीरज को गिरफ्तार किया गया

लखीमपुर खीरी। 

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी/संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना निघासन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम दुबहा से नाबालिग से छेड़छाड़ से संबंधित मु0अ0सं0 83/22 धारा 354/504 भा0दं0वि0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट व 3(2)va एससी/एसटी में वांछित अभियुक्त धीरज पुत्र राम बहादुर यादव को गिरफ्तार करके अभियुक्त का चालान मा० न्यायालय भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.02.2022 को अभियुक्त द्वारा वादी की 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को शौच जाते समय गन्ने के खेत में खींच कर छेड़छाड व अश्लील हरकत करने के सम्बन्ध में थाना निघासन पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

No comments