जालौन :बस्तेपुर पुल के पास खजूर की पौध से भरा ट्रक पलटा।
पुल के आसपास आये दिन धस जाती सड़क राहगीर परेशान।
बस्तेपुर पुल के पास खजूर की पौध से भरा ट्रक पलटा।।
पुल के पास सड़क धसने से हुआ हादसा।
जालौन
मेरठ से रायपुर की ओर पौध लेकर जा रहा ट्रक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें खजूर के पौधे भरे हुए थे वही ट्रक में बैठे हुए लोग भी चोटिल हो गए। स्टेट हाईवे पर हदरुख पुल के पास खजूर की पौध से भरा हुआ ट्रक पलट गया आपको बता दें कि लगभग 2 वर्ष पहले जालौन औऱया स्टेट हाईवे का निर्माण किया गया जिसमें ठेकेदारों की अनियमितता के चलते उसका खामियाजा वाहन चालकों को और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। हदरुख बस्तेपुर के बीच मे एक नदी का पुल बना हुआ है । जहाँ बीती रात सड़क धंसने के कारण वाहन टकरा गए और ट्रक पलट गया ।
जहाँ आए दिन हादसे होते रहते है। जिसका मुख्य कारण पुल के आसपास बना हुआ रोड है जो आए दिन उखड़ जाता है और नीचे धस जाता और इसके बाद पुल पर चढ़ने के पहले भारी भरकम वाहन हिलोरें लेता है जिससे वह वाहन गधे की लोट लगा लेता है। इसलिए निर्माणाधीन ठेकेदार के ऊपर सड़क निर्माण में कई गयी धांधली के लिये इनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए और इन्हें आदेशित किया जाय कि स्टेट हाईवे जालौन औरैया मार्ग पर बने पुलों के पास सड़क निर्माण पुनः कराया जाए ताकि वहां से निकलने वाले वाहनों को को आने-जाने में सुविधा उपलब्ध हो सके यही वाहन स्वामियों की तथा वाहन चालकों की गुहार है और लोग आए दिन चोटिल होने एवं दुर्घटनाओं से बचेंगे।
No comments