लखीमपुर: मंगलवार को इन्होंने दाखिल किए नामांकन
मंगलवार को इन्होंने दाखिल किए नामांकन
लखीमपुर खीरी 1 फरवरी
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सदर निर्वाचन क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय लोक शक्ति पार्टी से डॉ रामजी शर्मा, श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्दलीय प्रशांत वर्मा व असंख्य समाज पार्टी के महावीर सिंह, पलिया निर्वाचन क्षेत्र के लिए बसपा से जाकिर हुसैन, कांग्रेस से रिशाल अहमद व सपा से प्रीतिंदर सिंह, निघासन निर्वाचन क्षेत्र के लिए बीजेपी से शशांक वर्मा व कांग्रेस से अटल कुमार, गोला विधानसभा क्षेत्र के लिए सपा से विनय तिवारी एवं नई क्रांति पार्टी से अभिषेख कुमारी, मोहम्मदी निर्वाचन क्षेत्र के लिए बसपा के शकील अहमद सिद्दीकी ने अपने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर नामांकन दाखिल किया।
इसके अतिरिक्त श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की मंजू त्यागी, धौराहरा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के विनोद शंकर, कस्ता निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के सौरभ सिंह, निघासन निर्वाचन क्षेत्र हेतु सपा के आर एस कुशवाहा ने अपना दूसरा सेट दाखिल किया।
No comments