News

कुशीनगर:सांसद ने किया भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्धघाटन


सांसद ने किया भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्धघाटन

कुशीनगर

 हाटा नगर के हाथी कटरा में हाटा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के कार्यालय का शुभारंभ पूजन अर्चन कर फीता काटकर सांसद विजय कुमार दुबे ने किया।उक्त अवसर पर सांसद श्री दुबे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चलने वाली भाजपा सरकार में मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए है उतना विकास पिछली सरकार में कभी नही हुआ।उन्होंने कहा कि इसी विकास कार्य के बदौलत हाटा विधानसभा के प्रत्याशी मोहन वर्मा जी को पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत और देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से प्रचण्ड बहुमत से जीत दिलाने का कार्य होगा।और हम सभी को पूरे तन मन धन के साथ व मोदी जी व योगी जी के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि गण को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत हाटा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने किया।इसके बाद अन्य अतिथि गण व मण्डल अध्यक्ष गण को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देककर उनका स्वागत भाजपा प्रत्याशी श्री वर्मा ने किया।
 कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्रा,जिला प्रभारी रमेश सिंह,अपना दल जिलाध्यक्ष विनोद पटेल आदि ने संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाकर जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं आजीवन ऋणी रहूंगा।और भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित जनता जनार्दन के सम्मान में कोई कमी नही रहेगा,और आपका आशीर्वाद मिला तो विधानसभा को एक विकसित व विकासशील विधानसभा के रूप में जाना जाएगा।
उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ,पूर्व जिला अध्यक्ष जगदम्बा सिंह,
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव,ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान,वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी,महिला मोर्चा प्रवासी रीना झा,जिला महामंत्री राणा प्रताप राव,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शाही फैजान खान,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुकरौली महेन्द्र पासवान वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत चौहान,सुभाष पाण्डेय,संजीव जायसवाल,अखिलेश दास गुप्ता,वरुण राय,मण्डल अध्यक्ष गण,सुकरौली ज्ञानविक्रम सिंह,अहिरौली करुणाकर पाण्डेय,मोतीचक रामक्याम सिंह,अशोक सिंह पत्रकार,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,जिला महामंत्री रूपम सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य कलामुद्दीन खान,रितेश नाथानी,महामंत्री हाटा देहात आशुतोष दुबे उर्फ गुडडू बाबा,ज्योति शंकर पाण्डेय,आशुतोष पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह,राजेश गुप्ता,शशांक त्रिपाठी,वरुण जायसवाल, कान्हा श्रीवास्तव,जितेन्द्र सिंह, बबलू जायसवाल, रत्नेश भारद्वाज,सभासद रणजीत सिंह,जिला मंत्री युवा मोर्चा अंकित मद्धेशिया,विधानसभा विस्ताक अनूप गुप्ता,विधानसभा प्रवासी बिनय यादव,धर्मवीर गौड़,गिरजेश गुप्ता,मनीष रूंगटा, देवेन्द्र मिश्रा,चन्दपाल कनौजिया, संतोष श्रीवास्तव,ऋतुराज मद्धेशिया, वेद त्रिपाठी,कान्हा श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, विकास तिवारी,राजन गौड़,अनुराग कुशवाहा,सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जिला मंत्री बाबू नन्दन सिंह व अध्यक्षता रामक्याम सिंह ने किया अंत मे भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments