उरई/ जालौन: जिलास्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
उरई/ जालौन: जिलास्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
उरई / जालौन
2 फरवरी 2022 को इंदिरा स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र जालौन द्वारा मतदाता जागरूकता तथा कॉविड अनुरूप व्यवहार के अंतर्गत जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl क्रीडा प्रतियोगिता की शुरुआत जिला युवा कल्याण तथा प्रादेशिक अधिकारी श्री शिवराम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई इस अवसर पर श्री शिवराम सिंह द्वारा बताया गया की नेहरू युवा केंद्र जालौन द्वारा लगातार खिलाड़ियों तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री रवि दत्त द्वारा सभी खिलाड़ियों तथा युवाओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने तथा कॉविड संबंधी व्यवहार का पालन करने की अपील की गई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी वॉलीबॉल खो-खो बैडमिंटन तथा एथलेटिक प्रमुख थी। कार्यक्रम की समाप्ति श्री राकेश यादव उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरण करके की गई इस अवसर पर अरविंद संज्ञा, डॉक्टर ममता स्वर्णकार , प्रवीण सक्सेना देवेंद्र विभिन्न ब्लॉकों आए हुए स्वयंसेवक जिसमें अनादि पांडे आलोक द्विवेदी नेहा विमल सौम्या सुरक्षा मिश्रा सत्यम साहिल दुबे शिवप्रताप तथा विभिन्न ब्लॉकों से आए हुए खिलाड़ी रहे।
No comments