News

लखीमपुर : चौथे चरण में जनपद वासियों ने जमकर करी वोटिंग


▪️सुबह से ही लगीं मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारे।
▪️शाम 5 बजे तक औसतन 62.45% हुआ मतदान।

 लखीमपुर खीरी।


 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। लखीमपुर खीरी ज़िले में कुल आठ विधान सभाये है,जहाँ सुबह से ही लम्बी कतारे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की देखी गई। लखीमपुर खीरी जिले में रोज़गार शिक्षा स्वास्थ्य जैसे कई मुद्दे इस बार चुनाव में हैं लेकिन मुख्य मुद्दा आवारा जानवरों से निजात का मुद्दा है साथ ही साथ भाजपा के मंत्री पुत्र के द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का मुद्दा भी इस विधानसभा चुनाव में अपना अहम रोल निभाएगा। ज्ञात हो कि लखीमपुर खीरी की आठो विधानसभाओं लखीमपुर सदर,गोला गोकर्णनाथ, मोहम्मदी,धोरहरा,पलिया, निघासन,कस्ता में भारतीय जनता पार्टी का कब्ज़ा 2017 में हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में लखीमपुर खीरी की जनता किसे चुनती हैं यह आगामी 10 मार्च को पता लगेगा।

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

शरारती तत्व ने ईवीएम में डाला फेवीक्विक रुका रहा मतदान

 जनपद के खीरी थाना क्षेत्र के कादीपुर सानी गांव में शरारती तत्वों द्वारा ईवीएम मशीन में फेवीक्विक डाल के बटनो को जाम कर दिया गया था, जिसका संज्ञान लेकर लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने कार्यवाही की। बताते चले कि इस दौरान वहां पर मतदान रुका रहा, दूसरी ईवीएम से वहां पर मतदान पुनः शुरू कराया गया। लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध तहरीर प्राप्त करके सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

No comments