लखीमपुर: सीडीओ ने की प्रेक्षकगणों की व्यवस्थाओं की पड़ताल, दिए निर्देश
सीडीओ ने की प्रेक्षकगणों की व्यवस्थाओं की पड़ताल, दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी 1 फरवरी :
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने एडीएम संजय सिंह के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के नामित प्रेक्षक गणों हेतु संभावित ठहराव स्थलों पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन, जिला पंचायत के गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में भारत निर्वाचन आयोग से नामित प्रेक्षकगणों के लिए प्रशासन की ओर से की सभी मुकम्मल व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, जिला पंचायत अतिथि गृह समेत प्रेक्षक गणों के संभावित अन्य ठहराव स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की एवं संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने प्रेक्षक गणों के साथ प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले अधीनस्थ स्टाफ को भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लाइजनिंग अफसर अपने प्रेक्षक गणों को सभी जरूरी सूचनाएं एवं जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन और प्रेक्षक गणों के मध्य सेतु के रूप में अपने उत्तर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है उसका कुशलता पूर्वक निर्वहन करें।
No comments