लखीमपुर :एमएलसी चुनाव : एडीएम ने दी निर्वाचन क्षेत्र की नामावलियों के संबंध में जानकारी
लखीमपुर खीरी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया कि मा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली की आलेख्य प्रकाशन एक फरवरी को जिला निर्वाचन कार्यालय, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, विकास खंड कार्यालय तथा जिला पंचायत कार्यालय में किया गया।
उन्होंने स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियो के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक फरवरी को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन हुआ। एक फरवरी से 8 फरवरी के मध्य दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। वहीं 11 फरवरी को प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उसी दिन निर्वाचक नामावलियो का अंतिम प्रकाशन होगा।
No comments