News

#लखनऊ ::15 सितम्बर से विद्युत अनुरक्षण माह मनाया जायेगा।



15 सितम्बर से विद्युत अनुरक्षण माह मनाया जायेगा।
                                                                                                                                                                                                             
      लखनऊ 

 प्रदेश के वितरण निगमों के कार्याे की समीक्षा में आज विद्युत बिल वसूलने में लक्ष्य से काफी पीछे रहने एवं लाइन हानिया बढ़ने के कारण गाजियाबाद (प्रथम) एवं कानपुर (द्वितीय) के मुख्य अभियन्ता को स्थान्तरित कर मुख्यालय से सम्बद्ध करनें का निर्णय लिया गया।


 अध्यक्ष डा0 आशीष कुमार गोयल ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि जिवनी बिजली दे उवना राजस्व वसूलें और लाइन हानियॉ कम करेें। बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिये यह जरूरी है। इसलिये सभी लोग विद्युत बिल वसूली में कडी मेहनत करें और निर्धारित लक्ष्य पूरा करें।
 वीडियों कांफ्रेन्सिग के माध्यम से समीक्षा करते हुये अध्यक्ष ने निद्रेशित किया कि आगामी 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में अनुरक्षण माह मनाया जायेगा। जिसमें सभी आवश्यक अनुरक्षण के कार्य करा लिये जाये। इसमें ट्रास्फार्मर की सुरक्षा और उनकी फेन्सिग आदि के कार्य अवश्य हो जायें। जिससे स्पर्शाघात आदि की दुर्घटनाये न हो।
 स्मार्ट मीटर के बारे में प्रदेश के सभी मुख्य अभियन्ताओं ने बताया कि उनके क्षेत्र में कहीं भी तेज चलता हुआ स्मार्ट मीटर नहीं पाया गया। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, प्रयागराज, कानपुर तथा ललितपुर के अभियन्ताओं ने बताया कि उनकें क्षेत्रों में चेक मीटर लगाकर स्मार्ट मीटर चेक किये गये लेकिन एक भी जगह स्मार्ट मीटर गलत नही पाया गया। अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटर लगातार चेक किये जायें। और उनकी जॉच आख्या समाचार पत्रों, व्याटसप ग्रुप तथा सोशल मीडिया आदि पर डाला जायें, जिससे उपभोक्ताओं में यह विश्वास पैदा हो कि स्मार्ट मीटर सही खपत दिखातें हैं।
 अध्यक्ष ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु कार्यरत 1912 काल फ्री नम्बर पर आनें वाली शिकायतों के निस्तारण की क्वालिटी जॉच में पाया गया है कि अनेक स्थानों पर बिना समस्या हल करायें शिकायतें क्लोज की गयी है। इसलिये जिन्होनें ऐसा किया है उनपर कार्यवाही होनी चाहिए। साथ ही उपभोक्ता की उचित संतुष्टि तक शिकायतों का निस्तारण करके ही कार्यवाही बन्द करें।
 अध्यक्ष ने कहा कि कार्मिकों की चरित्र पंजिका (ए0सी0आर) समय से भरी जायें अन्यथा प्रोन्नति प्रभावित होती है।
 अध्यक्ष ने पुनः दोहराया है कि अनुरक्षण कार्य सुरक्षा उपकरण पहनें बगैर न करायें जायें।यदि कही दुर्घटना हुई और यह पाया गया कि सुरक्षा उपकरण नहीं पहना गया था तो अवर अभियन्ता, सहायक अभियन्ता और अधिशाषी अभियन्ता को जिम्मेदार मानकर कार्यवाही होगी।
 विद्युत ढ़ाचें को सुदृढ करनें सम्बन्धी कार्यो की प्रगति की समीक्षा करतें हुये अध्यक्ष ने कहा कि बिजनेस प्लान 2023-24 के कार्यो के भुगतान अगामी सितम्बर तक सुनिश्चित करियें इसमें विलम्ब पर जिम्मेदारी तय की जायेगी । उन्होनें कहा कि कार्यो की गुणवत्ता एवं ससमय पूर्ण होनें के लिये यह जरूरी है कि एम0बी0 एवं भुगतान सुगम्ता एवं समय से हो। इसमें विलम्ब नही होनी चाहिए।
 प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने भी बैठक को सम्बोधित किया।

No comments